Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधमहिला की हत्या मामलें में शक की सुई परिजनों की ओर

महिला की हत्या मामलें में शक की सुई परिजनों की ओर


देहरादून। संवाददाता। सहस्त्रधारा रोड पर पैसिफिक गोल्फ सिटी के समीप देर रात कार सवार बदमाशों ने जंहा गोलिया बरसाकर बुटीक संचालिका की हत्या की और फरार हो गये वहीं पुलिस को हत्या में अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि पुलिस मामले में जल्द खुलासे का दावा जरूर कर रही है।

वहीं सूंत्रों का कहना है कि हत्याकांड में पुलिस की शक की सुई परिजनों की ओर ही घूम रही है। विदित हो कि कल देर रात कार सवार बदमाशों ने सहस्त्रधारा रोड पर एक बुटीक संचालिका की गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। घटना के उपरांत जहां बदमाश भाग निकले वहीं पुलिस को पता चला कि महिला 15 दिन पहले ही अपने दूसरे पति राकेश गुप्ता के साथ दून में रहने के लिए आयी थी। मृतक महिला का पहले पति से तलाक हो चुका है। ऐसे में पुलिस का पूरा शक इन्ही दो परिवार के बीच जा ठहरा है। अपराध जगत के जानकारों का कहना है कि हत्यारे किसी भी कीमत पर बुटीक संचालिका को जिंदा छोड़ने के मूड़ में नहीं थे। इसलिए उन्होने हत्या के समय एक के बाद एक कई फायर झौंके और उसके गिरते ही वहां से फरार हो गये। सूंत्रों का कहना है कि पुलिस यह भी मानकर चल रही है कि हत्या की इस वारदात को पेशेवर हत्यारों ने ही अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस के शक की सुई बुटीक संचालिका की हत्या के मामले में परिजनों की तरफ ही घूमती हुई दिखायी दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments