Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनरिलायंस ने प्रदेश में शुरू किया 3200 करोड़ का निवेश, 11 हजार...

रिलायंस ने प्रदेश में शुरू किया 3200 करोड़ का निवेश, 11 हजार से ज्यादा नौकरी मिलने की संभावना

देहरादून।  इंवेस्टर्स समिट में सरकार के साथ किए निवेश एमओयू पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने काम शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 4जी कनेक्टिविटी, रिटेल स्टोर, पेट्रोल पंप समेत अन्य बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट्स पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लगभग 3200 करोड़ का निवेश करेगी। इस निवेश से प्रदेश के 11 हजार से अधिक लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। 

प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देकर पलायन रोकने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए सरकार ने पिछले साल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया था।

प्रदेश में सौ रिटेल स्टोर खोले जाएंगे

इस दौरान दुनिया के शीर्ष उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी ने भी उत्तराखंड में निवेश करने का भरोसा दिया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सरकार के साथ 3200 करोड़ के निवेश पर करार किया था।

इस निवेश को धरातल पर उतारने के लिए काम शुरू हो गया है। रिलायंस जियो इंफोकॉम के माध्यम से प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में 4जी नेटवर्किंग सेवा को मजबूत करने के साथ ही रिलायंस रिटेल कंपनी के माध्यम से प्रदेश में सौ रिटेल स्टोर खोले जाएंगे। इसके अलावा पेट्रोप पंप और अन्य बहुउद्देशीय प्रोजेक्टों में निवेश किया जाएगा। सरकार ने टावर लगाने में रिलायंस इंडस्ट्रीज को आने वाली दिक्कतों के लिए नीति बनाई है, जिसमें जिलाधिकारी के माध्यम से ही टावर की अनुमति मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments