Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसमरजहां मर्डर केस में, जल्द हो सकता है खुलासा

समरजहां मर्डर केस में, जल्द हो सकता है खुलासा


देहरादून। संवाददाता। सहस्त्रधारा रोड पर महिला की हत्या किये जाने के मामले में पुलिस खुलासे के अंतिम चरणों की ओर पहुंच चुकी है। पुलिस जहां हत्यारों की शिनाख्त कर चुकी है वहीं हत्या के तार मुजफ्फरनगर के बदमाशों व गुप्ता परिवार के आस पास ही जुड़े दिख रहे है। मामले का पर्दाफाश पुलिस जल्द कर सकती है।

मंगलवार रात कुल्हाल मानसिंह वाला में कार सवार बदमाशों द्वारा पांच गोली मार कर समरजहां नामक एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। समरजहां पिछले 15 दिनों से दून में दवा व्यवसायी राकेश गुप्ता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। हत्या के उपरांत पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की तो बातें सामने आयी कि समरजहां का पहले पति से पांच साल पूर्व तलाक हो चुका था और वह बीते कुछ सालों से राकेश गुप्ता के सम्पर्क व लिव इन रिलेशन शिप में थी।

सूत्रों के अनुसार समरजहां व राकेश गुप्ता के सम्बन्धों से परिजन खासे नाराज चल रहे थे। वहीं हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर के बदमाशों की संलिप्ता ही सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस मामले के खुलासे के करीब पहुंच चुकी है तथा उसने हत्यारों की शिनाख्त भी कर ली है जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। हत्या का मूल कारण समरजहां व राकेश गुप्ता के लिव इन रिलेशनशिप ही माना जा रहा है। वही हत्या सुपारी देकर करवाने की बात भी सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस मामले के खुलासे की दिशा में आगे बढ़ चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments