Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधखाना खाने जा रहे रेलवे कर्मचारी की रेल के नीचे आने से...

खाना खाने जा रहे रेलवे कर्मचारी की रेल के नीचे आने से मौत


देहरादून। संवाददाता। रेल की चपेट में आकर आज दोपहर एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक कुछ माह बाद ही रिटायर्ड होने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर जब दून रेलवे स्टेशन पर राप्ती गंगा एक्सप्रैस पहुंची और उसमें बैठे यात्री उतरने लगे तो इस दौरान एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि उसकी ट्रेन के नीचे आते ही मौत हो गयी। मृतक रेलवे के मैंटीनेंस विभाग में कार्यरत था जिसका नाम विजय ठाकुर बताया जा रहा है जो कुछ माह बाद रिटायर्ड होने वाला था। बहरहाल पुलिस ने मृतक विजय ठाकुर के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments