Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधराकेश गुप्ता की पहली पत्नी ने रची समरजहां की हत्या की साजिश

राकेश गुप्ता की पहली पत्नी ने रची समरजहां की हत्या की साजिश


देहरादून। देहरादून में हुए समरजहां हत्याकांड का खुलासा होने पर ऐसी बातें सामने आई हैं। जिससे पता चला है कि राकेश गुप्ता की पत्नी ने अपने बेटे के हक के लिए खूनी साजिश रची थी।

बता दें कि समरजहां कारोबारी राकेश गुप्ता के साथ लिव इन में रहती थी। वह तलाकशुदा थी। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि समरजहां को लेकर गुप्ता परिवार में कड़वाहट तब और बढ़ गई जब आठ महीने पहले राकेश गुप्ता ने समर जहां को रुड़की शिफ्ट कर दिया।


वह हर मंगलवार उससे मिलने आता था और उसे मोटी रकम देता था। परिवार को लगा इस तरह तो समरजहां एक दिन उनकी प्रॉपर्टी पर भी दावा करने लगेगी। तब वह सड़क पर आ जाएंगे। इस बीच पता चला कि दवा कारोबारी राकेश गुप्ता ने समरजहां के नाम देहरादून में 25 लाख रुपए का एक फ्लैट बुक करा दिया है। इसक बात पर गुप्ता परिवार में काफी झगड़ा हुआ। तब कारोबारी ने अपने बेटे कार्तिक को भी देहरादून शिफ्ट करने का फैसला किया।

करीब 20 दिन पहले रेस्टोरेंट और बुटीक दोनों एक साथ खुले, लेकिन यहां समरजहां अपनी बुटीक को संभालने के साथ-साथ रेस्टोरेंट में भी दखल देने लगी। समरजहां वहां होने वाली कमाई से भी कुछ हिस्सा ले लेती थी। जिससे कार्तिक परेशान रहने लगा।

यह बात जब दवा कारोबारी की पत्नी सीमा को पता चली तो उसने समरजहां को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। सीमा गुप्ता के कहने के बाद कार्तिक ने मुजफ्फरनगर निवासी मोमिन से संपर्क किया। मोमिन ने शूटर से बात की और उसे लेकर छह मई को देहरादून आया। यहां कार्तिक ने उसे समरजहां का फ्लैट और बुटीक दिखाया और उसके आने-जाने की टाइमिंग भी बताई। इसके बाद सात मई की रात समरजहां की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments