Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर26 मई को ब्लेसिंग फार्म में वैश्य समाज करायेगा विवाह सम्मेलन

26 मई को ब्लेसिंग फार्म में वैश्य समाज करायेगा विवाह सम्मेलन


देहरादून। संवाददाता। भारतीय वैश्य महासंघ द्वारा विवाह योग्य युवक, युवतियों का परिचय सम्मेलन 26 मई रविवार को ब्लेसिंग फार्म पथरी बाग में आयोजित किया जा रहा है।

दून क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के माध्यम से इस आशय की जानकारी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने दी। उन्होने बताया कि अब तक लगभग 200 फार्म भरे जा चुके है व वैश्य परिवार लगातार फार्म भर रहे है। बताया कि इस बात को देखते हुए संस्था द्वारा फार्म भरने की तारीख 12 मई से बढ़ाकर 19 मई कर दी गयी है तथा फार्म भरने की वेबसाइट भी 19 मई तक खुली रहेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार इसका लाभ उठा सके। उन्होने बताया कि सम्मेलन में आने वाले युवक युवतियों की जन्म पत्री मिलान के लिए पंडित की व्यवस्था संस्था द्वारा की गयी है तथा इस दौरान सामुहिक परिवारिक भोज की भी व्यवस्था रहेगी। संस्था के महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10 व कक्षा 12 में वैश्य समाज के बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है। जिन्हे परिचय सम्मेलन के दिन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ साथ सामुहिक भोज में आमंत्रित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments