Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपीएम के दौरे को लेकर डीजी अशोक कुमार ने की बैठक

पीएम के दौरे को लेकर डीजी अशोक कुमार ने की बैठक


देहरादून। संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल कि पुलिस महानिदेशक अपराध एंव कानून व्यवस्था अशोक कुमार की अध्यक्षता मे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा एसडीआरएफ परिसर जौलीग्रांट में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षाकृप्रबंधों की समीक्षा की गई तथा अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा डयूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वीवीआईपी डयूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घण्टा पूर्व अपने डयूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी डयूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें तथा डयूटी स्थल व उसके आस पास के स्थान को भलीकृभांति चैक कर लिया जाए, कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए। वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी जाए एवं पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात अंदर जाने की अनुमति दी जाए।

साथ ही डयूटी पर लगने वाले समस्त कर्मियों को निर्देशित किया गया कि डयूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल ना किया जाए एवं ना ही बिना बताए अपने डयूटी प्वाइंट को छोड़ा जाए। डयूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ वर्दी एवं सादे में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की पहचान कर उनके डयूटी कार्ड चेक कर उन्हें डयूटी के संबंध में भलीकृभांति ब्रीफ कर ले तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि डयूटी में नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारी अपने डयूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हो। आपराधिक, अवांछनीय एवं सांप्रदायिक तत्वों पर कड़ी दृष्टि रखी जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई त्र्ुटि ना हो।

साथ ही प्रभारी अधिकारी जौलीग्रान्ट को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट व उसके आसपास के क्षेत्रें में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु कांबिंग/ चेकिंग करा ले तथा आस पास के ऊँचे स्थानों/ पानी की टंकियों की बीडीएस व डाग स्कवाड टीम से सघन चौकिंग कर वहाँ पर आवश्यक पुलिस बल को नियुक्त करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अपनेकृअपने थाना क्षेत्रों में धर्मशाला/ होटलों, बस स्टेशन/ रेलवे स्टेशन में चौकिंग अभियान चलाकर बाहरी एवं सदिंग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन करने के निर्देश दिये गये।
ब्रीफिंग के दौरान श्री अशोक कुमार, महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना विनय कुमार, एनएस नपच्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस, अरुण मोहन जोशी सेनानायक आईआरबी द्वितीय, निवेदिता कुकरेती कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments