Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधकार सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र से की हजारों की लूट, पुलिस छानबीन...

कार सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र से की हजारों की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी


देहरादून। संवाददाता। सहसपुर थाना क्षेत्र के सेलाकुई इलाके में कल देर रात कार सवार बदमाशों ने लूट की एक वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने इस वारदात में पिता व पुत्र से मारपीट कर हजारों की नगदी व मोबाइल लूट लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात सहसपुर थाने के अंर्तगत सेलाकुई क्षेत्र में कार सवार चार बदमाशों ने लूट की एक वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि कार सवार बदमाशों ने देर रात राह चलते पिता पुत्र को रोक लिया और वह उनसे लूट करने का प्रयास करने लगे। विरोध जताने पर उन्होने दोनों से मारपीट भी की और उनसे 12 हजार की नगदी व मोबाइल लूट लिया। इस दौरान शोर सुनकर जब लोग एकत्र हुए बदमाश वहां से जल्दबाजी में भाग खड़े हुए। देर रात बदमाशों द्वारा की गयी लूट की इस वारदात से क्षेत्र के लोग पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठा रहे है और उनमे डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि लूट की इस घटना के बाद पीड़ित पिता पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर घटना के बाबत जानकारी दी है। जिसके बाद सजग हुई पुलिस ने जहां क्षेत्र के सीसी कैमरे खंगाले और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments