Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपुलिस ने नाबालिग बच्ची को बरामद किया

पुलिस ने नाबालिग बच्ची को बरामद किया


देहरादून। संवाददाता। नाबालिग बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने ही दून पुलिस ने सजगता से प्रयास करते हुए दोनों बच्चों को कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही घंटो में बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना बंसत विहार पुलिस को सूचना मिली कि शास्त्रीनगर खाला निवासी मो.सलीम का 3 वर्षोय पुत्र लापता हो गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ेने बच्चे की तलाश के संभावित प्रयास किये। इस दौरान महिला चीता कर्मियों को वैभव चौक विकास माल के समीप एक बच्चा सड़क किनारे रोता हुआ मिला जो अपने घर की पूर्ण जानकारी नहीं दे पा रहा था।

इस पर उसे थाने लाकर मो. सलीम से सम्पर्क साधा और उनके अपने बच्चे को पहचानने के बाद उसको परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर रानीपोखरी थाना क्षेत्र से भी बीते रोज गुम हुए नाबालिग शुभम (9)को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह बरामद कर परिजनो के हवाले कर दिया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की लोगों ने प्रश्ांसा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments