Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपलायन पर बनने वाली गढ़वाली फिल्म के लिए आडिशन 4 व 5...

पलायन पर बनने वाली गढ़वाली फिल्म के लिए आडिशन 4 व 5 जून से


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड में हो रहे पलायन पर बनने वाली गढ़वाली फिल्म के लिए आडिशन 4 व 5 जून को नगर निगम देहरादून में किया जायेगा।

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी देते हुए फिल्म के राइटर व डायरेक्टर अजय भट्ट ने बताया कि उन्होने उत्तराखण्ड में हो रहे पलायन पर एक स्टोरी लिखी है। जिस पर वह फिल्म बनाना चाहते है और इसके लिए वह उत्तराखण्ड के स्थानीय कलाकारों को मौका देगें।

उन्होने बताया कि इस कार्य के लिए आस मूवीज एण्ड एण्टरटेनमेन्ट हाउस द्वारा एक प्लेटफार्म तैयार किया गया है जिससे स्थानीय कलाकारों को मौका मिल सके। इस अवसर पर पलायन की पीड़ा को व्यक्त करते हुए पहाड़ी वीडियो एलबम ट्टपहाड़ा तू नी छोड़’ का विमोचन हुआ। जिसके गायक अशोक कुमार मिश्रा क्षितिज एंव लोक गायक हरीश मेहरा हरदा ननोई है। इस मौके पर अजय भट्ट, डा. अशोक मिश्रा, हरदा ननोई, डा. गार्गी मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments