Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर रायपुर थाना क्षेत्र के लीची बाग इलाके में आज हैंड ग्रेनेड मिलने...

 रायपुर थाना क्षेत्र के लीची बाग इलाके में आज हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप

मौके से एक पुराना हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ, जिसे बम निरोधक दस्ते द्वारा सेंड बैग में रख कर अपने साथ डिफ्यूज करने के लिए फायरिंग रेंज में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात कबाड़ी द्वारा आर्मी फायरिंग रेंज से अपने कबाड़ के सामान में उक्त हैंड ग्रेनेड को रख कर लाया गया प्रतीत होता है, जो संभवत: यहां गिर गया होगा

देहरादून (संवाददाता) :  देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में लीची बाग इलाके में आज हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को कब्‍जे में ले लिया है। उसकी जांच की जा रही है।

पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को सूचना मिली कि एमडीडीए कॉलोनी लीची बाग के पास कच्चे रास्ते में बम जैसी कोई संदिग्ध चीज पड़ी है। उक्त सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।

मौके से एक पुराना हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ, जिसे बम निरोधक दस्ते द्वारा सेंड बैग में रख कर अपने साथ डिफ्यूज करने के लिए फायरिंग रेंज में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात कबाड़ी द्वारा आर्मी फायरिंग रेंज से अपने कबाड़ के सामान में उक्त हैंड ग्रेनेड को रख कर लाया गया प्रतीत होता है, जो संभवत: यहां गिर गया होगा। हैंड ग्रेनेड किन परिस्थितियों में उक्त स्थान पर आया, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments