Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से बीजेपी को मिली प्रचंड जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से बीजेपी को मिली प्रचंड जीत


देहरादून। संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री लच्छू गुप्ता ने आज देश में मिली प्रचंड जीत के लिए सभी देशवासियों को बधाई देते हुए बच्चों के साथ जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा यह जीत प्रत्येक भारतवासी की जीत है और यह जीत भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उसकी जीत है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका मधु जैन ने बोला कि आज मोदी ने 2014 में जो भी वादे किए थे उन वादों का और उनके द्वारा किए गए कार्यों का जो हमें प्रचंड बहुमत मिला है। उन्होने कहा कि वह जनता का धन्यवाद देना चाहती हूं और साथ ही विपक्ष के लोगों का भी जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री को हमेशा गालियां दी है। कहा कि देश की जनता ने उनको एक बार फिर सेवा का मौका दिया इससे यह साबित हो गया कि जनता लोगों के बहकावे में नहीं आने वाली, जनता को नरेंद्र मोदी के रूप में प्रधानमंत्री चाहिए जो जनता ने वोट देकर साबित कर दिया।

उन्होने कहा कि अगर देश को विकास की ओर कोई ले जा सकता है तो वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं, जिन्होंने जनता के दिलों में बस कर क्या साबित कर दिया की देश में मोदी लहर अभी कायम है इस मौके पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संग़ठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के संयोजक राहुल चौहान मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप विनायक, बूथ अध्यक्ष रेखा निगम, कार्यक्रम संयोजक मेगा, आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments