Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ानशा तस्कर पुलिस गिरफ्त में, हजारों की स्मैक बरामद

नशा तस्कर पुलिस गिरफ्त में, हजारों की स्मैक बरामद


देहरादून। संवाददाता। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कल देर रात खासी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोच कर उससे हजारों की स्मैक बरामद की है।

मामला विकासनगर कोतवाली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कल देरा रात कोतवाली विकासनगर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक नशा तस्कर नशे की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सभी चैकनाकों पर चैकिंग अभियान चला दिया। चैकिंग के दौरान पुलिस को सहारनपुर बस स्टैण्ड के समीप एक संदिग्ध युवक टहलता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस पर उसे घेराबंदी कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 6.14 ग्राम स्मैक बरामद की। कोतवाली लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम सालिम पुत्र आलिम निवासी कुंजाग्रांट विकासनगर बताया। पुलिस ने उसे सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बरामद स्मैक की कीमत 25000 रूपये बतायी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments