Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेह व्यपार चलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

देह व्यपार चलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया


देहरादून। संवाददाता। अनैतिक देह व्यापार में कई माह वांछित चल रहे एक आरोपी व उसके पाटर्नर होटल संचालक को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरापियों के कब्जे से पुलिस ने दो लग्जरी वाहन भी बरामद किये है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना विकासनगर में इस वर्ष 18 फरवरी को पंजीकृत हुए अनैतिक देह व्यापार मुकदमें में पुलिस को कई माह से फरार आरोपी राजकुमार उर्फ हरिकिशोर महतो की तलाश थी।

आरोपी राजकुमार की तलाश में जुटी पुलिस टीम को आज सुबह सूचना मिली कि राजकुमार उर्फ हरि किशोर महतो देहरादून से विकासनगर की तरफ आ रहा है। उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अभियुक्त राजकुमार उर्फ हरिकिशोर महतो को देहरादून रोड़ हरबर्टपुर मजार के पास से हुण्डई एक्सेन्ट कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मैं फरवरी माह में विकासनगर स्थित एक होटल में लड़की लाया था और उसके बाद मैंने उसके साथ शाररिक सम्बन्ध बनाकर लड़की को होटल मालिक महिपाल सिंह के सुपुर्द कर दिया।

महिपाल सिंह मुझे देह व्यापार के एवज में तीन हजार रुपये रोज के हिसाब देता था मैं व होटल मालिक महिपाल सिंह दोनो मिलकर इस देह व्यापार के धन्धे को करते थे और उससे अवैध धन कमाते थे। अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त होने के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए होटल मालिक महिपाल सिंह को भी लग्जरी कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे दोपहर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments