Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनदलितों के पास पहुंचे पूर्व सीएम हरदा, हार पर हुआ मंथन

दलितों के पास पहुंचे पूर्व सीएम हरदा, हार पर हुआ मंथन


देहरादून। संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज डीएल रोड स्थित जिला शिरोमणि रविदास सभा के अध्यक्ष उमेश कुमार के निवास पर पहुंचे और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवम् अम्बेडकर संगठन व रविदास सभा के समस्त पदाधिकारियो से कांग्रेस की लोकसभा चुनावो मे हार के कारणों पर मंथन किया।

चर्चा के दौरान हरीश रावत को बताया गया कि गरीब को जो 400 रु0 का गैस सिलेंडर मिल रहा था आज वो ही सिलेंडर 1000 रु0 तक वर्तमान मे मिल रहा है। कहा कि कांग्रेस ने जिन मलिन बस्तियों को बसाया था आज भा.ज.पा उसे उजाड़ने का काम कर रही है दलित बस्ती के लोगों ने कहा कि हमने कांग्रेस को वोट दिया था लेकिन कैसे ईवीएम मशीन मे लाखो वोट भा.ज.पा. को दिखाए जा रहे है समझ से परे है। इस दौरान हरीश रावत के साथ पूर्व राज्य मंत्री व उत्तराखण्ड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी भी रहे इस अवसर पर अ.भा. अनु.जाति युव जन समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास चैहान, मोहन काला, रूपेन्द्र तोमर, नोहर सिंह देवेन्द्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments