Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसूरत अग्नि कांड के बाद दून के कोचिंग संस्थानों में चेकिंग अभियान...

सूरत अग्नि कांड के बाद दून के कोचिंग संस्थानों में चेकिंग अभियान जारी


देहरादून। गुजरात के सूरत स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राजधानी देहरादून भी सर्तकता बरती जा रही है। इस क्रम में आज एक बार फिर पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीमों ने राजधानी के कई कोचिंग सेन्टरों को खंगाला। जहंा तमाम तरह की अनियमितता पायी गयी।

शिक्षा का हब कहे जाने वाले दून में छोटे बड़े सैकड़ों की संख्या में कोचिंग सेन्टर चल रहे है खास बात यह है कि उनमें से अगर चंद दो चार कोचिंग सेन्टरों को छोड़ दिया जाये तो अधिकांश के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी तक नहीं है। हालत यह है कि बहुमंजली इमारतों में चलने वाले दो दो, चार चार कमरों वाले कोंचिग सेन्टरों में किसी भी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।

सूरत के तक्षशिला कोचिंग सेन्टर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद हरकत में आये पुलिस प्रशासन व अग्निशमन विभाग द्वारा इन कोचिंग सेंटरों को खंगाला जा रहा है। आज अग्निशमन के दस्ते और पुलिस कर्मियों ने ईसी रोड और करनपुर क्षेत्र में चलने वाले तमाम कोचिंग सेन्टर में सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया गया जहंा किसी भी कोचिंग सेटंर में आग बुझाने के उपकरण तक नहीं पाये गये। अग्निशमन विभाग द्वारा अब तक एक दर्जन से अधिक ऐसे कोचिंग सेन्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments