Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदून के लोगों को पसंद आ रहा जेमनी सर्कस-थापा

दून के लोगों को पसंद आ रहा जेमनी सर्कस-थापा


देहरादून। संवाददाता। ग्रेट जेमिनी सर्कस का 50 वर्षो से गौरवमयी इतिहास है जिसमें देश व विदेश के 100 से अधिक कलाकार व कर्मचारी है। इन 50 सालों में सर्कस ने देश विदेश में कई शो किये और जनता की प्रशंसा पायी।

परेड मैदान के सर्कस कम्पाउड में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात आज जेमनी सर्कस के एरिया मैनेजर एस.एस.थापा ने कही। उन्होने बताया कि अभिनेता राजकपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर के दौरान जेमनी सर्कस का नाम खूब चर्चाओं में रहा। इसके अलावा हाथी मेरा साथी, टार्जन व कई अन्य फिल्मों में जेमनी सर्कस के कलाकारो व जानवरों का काफी योगदान रहा।

उन्होने बताया कि सर्कस में जोकर, कुत्ते व आस्ट्रेलियन तोते विभिन्न प्रकार के अनहोने करतब दिखाते है। सर्कस का मुख्य आकर्षण देश विदेश के कलाकारों द्वारा फ्लाईंग ट्रपिस, फायर डांस, स्प्रिंग नट व ग्लोब के अन्दर लड़के सहित तीन मोटरसाइकल सराहनीय है और यह सर्कस इन विशेषताओं के साथ पहली बार आपके शहर में आया है जिसे आपके सहयोग व सहानुभूति की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments