Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड35 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली पर मानदेय बढ़ोतरी का...

35 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली पर मानदेय बढ़ोतरी का तोहफा

उत्तराखंड सरकार ने 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दीपावली पर मानदेय बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1800 रुपये एवं मिनी व सहायिकाओं का 1500 रुपये मानदेय बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार जताया और ढोल नगाड़ों की धुन के साथ खुशी का इजहार किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। सीएम ने आश्वासन दिया था कि दीपावली से पहले सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में निर्णय लेगी। जबकि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की ओर से भी इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। उनका कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments