Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपर्यावरण संरक्षण के लिए सभी हो एकजुट -टीएसआर

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी हो एकजुट -टीएसआर


देहरादून। संवाददाता। आज देश भर में विश्व पर्यावरण दिवस की धूम रही। पर्यावरण की सुरक्षा जो आज के समय में सबसे अहम सवाल है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी ने अपने-अपने अंदाज में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया। सूबे के मुखिया द्वारा इस अवसर पर राजधानी दून में रिस्पना और बिन्दाल नदी क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह खुद इस अभियान का हिस्सा बनें। क्योंकि पर्यावरण की सुरक्षा जैसे बड़े काम को बिना जनसहभागिता के सफल नहीं बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज सुबह आठ बजे ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सफाई अभियान में जुट गये। उन्होने खुद हाथों में दस्ताने पहने और कारगी डम्पिगं ग्रांउड के समीप रिस्पना नदी में साफ सफाई की। उन्होने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा, पानी व वातावरण उपलब्ध करा सकें। उन्होने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कुड़े कचरे का उचित निस्तारण ही जरूरी नहीं है उन चीजों के इस्तेमाल से भी हमें बचना चाहिए जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है। उन्होने लोगों से पालीथीन का प्रयोग बंद करने व अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील भी की।

किसी ने चित्रकला प्रदर्शनी लगाकर तो किसी ने वृक्षारोपण कर तो किसी ने साफ सफाई अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाया। देश व प्रदेश के तमाम हिस्सों में इस अवसर पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किये गये। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा बीते वर्ष रिस्पना के उद्गम स्थल पर हजारों पौधों का रोपण का काम किया गया था। इस साल उन्होने रिस्पना व बिन्दाल नदियों के आस पास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित कई लोग उनके साथ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments