Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदेहरादून; आईएमए परेड पूर्वाभ्यास आज, नौ घंटे डायवर्ट रहेगा यातायात

देहरादून; आईएमए परेड पूर्वाभ्यास आज, नौ घंटे डायवर्ट रहेगा यातायात


देहरादून। आईएमए परेड के पूर्वाभ्यास के मद्देनजर आज प्रेमनगर की तरफ जाने वाला यातायात सुबह और दोपहर के समय करीब नौ घंटे तक डायवर्ट रहेगा। इस बाबत पुलिस ने बुधवार को यातायात डायवर्ट प्लान जारी कर दिया है।
रूट प्लान के मुताबिक आज तड़के पांच से लेकर 11;30 और दोपहर में तीन से शाम 5;30 बजे तक विकासनगर रोड का यातायात डायवर्ट रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती के अनुसार परेड के दौरान आईएमए की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेगा।

यह रहेगा डायवर्ट प्लान

-बल्लूपुर से आने वाले समस्त वाहनों को रांगणवाला चैकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बेरी के रास्ते प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर भेजा जाएगा।

-प्रेमनगर से शहर की तरफ जाने वाले वाले वाहनों को आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर से निकाला जाएगा।

-विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चैक से धर्मावाला चैक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धर्मावाला चैक से शिमला बाईपास होते हुए देहरादून भेजा जाएगा।

-देहरादून से विकासनगर और हरबर्टपुर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से भेजा जाएगा।

-देहरादून से विकासनगर जाने वाले यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला, जीएमएम रोड, कमला पैलेस से शिमला बाईपास के रास्ते निकाला जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments