Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनहिंदू युवा वाहिनी ने जय श्रीराम के नारे लगाकर किया ममता का...

हिंदू युवा वाहिनी ने जय श्रीराम के नारे लगाकर किया ममता का विरोध


देहरादून। हिंदू युवा वाहिनी ने जय श्रीराम के नारे लगाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध किया। साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम लिखकर पोस्ट कार्ड ममता बनर्जी को भेजे हैं।

गांधी पार्क के गेट पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का विरोध किया। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोबिंद बाधवा ने ममता को मानसिक रूप से बीमार बताया। उन्होंने कहा कि ममता का श्रीराम सुनते ही बौखला जाना उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि ममता श्रीराम का नाम लेने वालों पर अत्याचार कर रही हैं। इसके बाद महानगर अध्यक्ष जीतू रंधावा ने कहा कि ममता भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहती हैं। इसलिए वह पश्चिम बंगाल में हिंदूओं के त्योहारों पर रोक लगा रही हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन के लाखों कार्यकर्ता जय श्रीराम लिखकर पोस्टकार्ड उनके निवास पर भेजेंगे। इस दौरान उदय राजपूत, गणेश उनियाल, छत्तपाल सिंह, अनुज कुमार, बलवीर नेगी, गौरव समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments