Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमिस ग्रैंड इंडिया इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं, पहाड़ की बेटी ने दिखाया खूबसूरती...

मिस ग्रैंड इंडिया इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं, पहाड़ की बेटी ने दिखाया खूबसूरती का जलवा

वियतनाम में 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली मिस ग्रैंड इंटरनेशनल में भारत की तरफ से उत्तराखंड की अनुकृति गुसाईं हिस्सा ले रही हैं। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन ने रविवार को एक वीडियो जारी किया। 

देहरादून (संवाददाता) : मिस ग्रैंड इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन ने एक वीडियो के जरिये मिस ग्रैंड इंडिया इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं को इंट्रोड्यूस किया है। इस वीडियो में अनुकृति भारत की संस्कृति, परंपरा और विशेषता बताती नजर आती है। वीडियो में उत्तराखंड, खासकर ऋषिकेश का भी जिक्र है।

वियतनाम में 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली मिस ग्रैंड इंटरनेशनल में भारत की तरफ से उत्तराखंड की अनुकृति गुसाईं हिस्सा ले रही हैं। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन ने रविवार को एक वीडियो जारी किया।

इसमें अनुकृति दुनिया को भारत की खूबसूरती और यहां की परंपरा के बारे में बताती नजर आती है। इस वीडियो में उत्तराखंड की खूबसूरती का भी जिक्र है। वीडियो में अनुकृति बताती हैं कि भारत दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां विभिन्न संस्कृति और धर्मों के लोग रहते हैं।

वीडियो में उत्तराखंड का भी जिक्र हैं। इसमें ऋषिकेश को विश्व में योग की राजधानी बताया गया है। साथ ही, वीडियो में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल की थीम ‘स्टॉप द वार’ का भी जिक्र है।

मिस पॉपुलर के लिए करें वोटिंग

अनुकृति ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के लिए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के फेसबुक पेज पर जाकर, वहां मिस ग्रैंड इंडिया अनुकृति को लाइक और शेयर कर सकते हैं। आपका एक लाइक और शेयर मुझे खिताब के करीब पहुंचा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments