Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड; चारधाम यात्रा, मसूरी और नैनीताल रूट पर लग रहा लंबा जाम

उत्तराखंड; चारधाम यात्रा, मसूरी और नैनीताल रूट पर लग रहा लंबा जाम

देहरादून। पर्यटन सीजन में उत्तराखंड जाम के झाम के हलकान है। आजकल अक्सर चारधाम यात्रा, मसूरी और नैनीताल जाने वाले पर्यटकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।

कल कालाढूंगी से नैनीताल तक करीब पांच घंटे यात्री और स्थानीय लोग जाम में फंसे रहे और आज शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे पर साढ़े चार घंटे तक करीब 10 किमी. लंबा जाम लग गया।

आज सुबह बदरीनाथ हाईवे पर पैनी से जोशीमठ तक 10 किमी. लंबा जाम लग गया। यहां साढ़े चार घंटे तक तीर्थ यात्री जाम में फंसे रहे। पुलिस के जवान जाम खुलवाने में लगे रहे।

यहां बार-बार जाम की समस्या आ रही है। जाम लगने का कारण हाईवे का संकरा होना बताया जा रहा है। यहां बार-बार दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।

मसूरी और नैनीताल में तो यह आलम है कि पर्यटकों को शहर के बाहर ही वाहन पार्क करने पड़ रहे हैं। यहां बार-बार जाम लग रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments