Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरविधायक जोशी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकता

विधायक जोशी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकता


देहरादून। संवाददाता। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से आज मुलाकात कर उन्हें दूसरे कार्यकाल की बधाई दी। इस अवसर पर विधायक जोशी के साथ भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत भी उपस्थित रहे।

विधायक जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से यात्रा मार्गो पर डीजलकृपेट्रोल की समस्या को हल करने के लिए विभिन्न स्थानों पर मोबाईल पम्प लगाये जाने का अनुरोध किया। विधायक जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केदारनाथ दर्शन के बाद से इस वर्ष प्रदेश में चारधाम यात्रा के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है। जिस कारण से कई बार तेल की दिक्कत हो रही है। उन्होनें केन्द्रीय मंत्री से यात्रा मार्गो पर मोबाईल पेट्रोल पम्प लगाये जाने का अनुरोध किया।

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दूरभाष पर अधिकारियों से इस समस्या के समाधान को कहा और विधायक जोशी को आश्वस्त किया कि मंत्रालय सीधे तौर पर इस समस्या को हल करेगा ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से आज मुलाकात कर उन्हें दूसरे कार्यकाल की बधाई दी। इस अवसर पर विधायक जोशी के साथ भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments