Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबर13 जून तक उत्तराखण्ड में आ सकता है प्री- मानसून

13 जून तक उत्तराखण्ड में आ सकता है प्री- मानसून


देहरादून। संवाददाता। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से आने वाले कुछ दिनों में थोड़ा राहत मिल सकती है। क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाली 11 जून से 13 जून तक प्री मानसून शावर के प्रदेश में आने से बढ़े हुए तापमान से कुछ राहत मिलने संकेत दिए हैं। वहीं 18 के बाद मानसुन प्रदेश में सक्रिय हो सकता है।

पूरे उत्तर भारत मे प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों का कहर लगातार जारी है। ऐसे में मौसम विभाग जल्द प्री मानसून शावर की शम्भावना जताई है। जिससे हल्की बौछारों से तापमान में थोड़ा गिरावट आ सकती है। वही मानसून 18 के बाद उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग ने इस बार अच्छी बारिश की संभावना जताई है। जो किसानो के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि किसान इस समय अपनी फसलों की रूपायी करते हैं जिसके लिए काफी पानी की जरूरत होती है। प्री मानसून पहाडी जिलों जैसे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में बरिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। कुल मिलाकर 18 जून तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा मतलब साफ है फिलहाल इस गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना बन सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments