Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपति ने फोन पर बिजी रहने के चलते डांटा, तो नहर में...

पति ने फोन पर बिजी रहने के चलते डांटा, तो नहर में कूदकर दे दी जान

देहरादून। संवाददाता। विकासनगर क्षेत्र में महिला को उसके पति ने फोन पर ज्यादा बिजी रहने की वजह से डांट दिया तो उसने शक्तिनहर में कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर कुल्हाल पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। घटना के कई घंटे बाद शव कुल्हाल पावर हाउस के इंटेक में फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

दरअसल, परचून के सामान की सप्लाई करने वाले बृजेश गोयल अपनी पत्नी मीनाक्षी गोयल और दो बच्चों के साथ कुंजा में रहते थे। पिछले कुछ दिनों से पत्नी मीनाक्षी मोबाइल फोन पर ज्यादा व्यस्त रहने लगी, जिसपर बृजेश ने नाराजगी जाहिर की। मोबाइल फोन को लेकर मंगलवार की रात में पति-पत्नी के बीच तकरार हो गी। पति ने बुधवार को रिश्तेदारों को बुलाने की धमकी दी, जिससे तकरार और बढ़ गई।

डांटने खाने से क्षुब्ध मीनाक्षी ने बुधवार को घर के पास से बह रही शक्तिनहर में छलांग लगा दी। जब बृजेश ने पत्नी को घर में तलाशा तो नहीं मिली, नहर किनारे जाकर देखा तो नहर में कूदने के प्रमाण मिले। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी कुल्हाल मुकेश कुमार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और नहर में कूदी महिला को तलाश किया। इस बीच कुल्हाल पावर हाउस कर्मियों ने इंटेक में किसी महिला का शव दिखने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव निकाला तो उसकी शिनाख्त मीनाक्षी गोयल(25 वर्ष) पत्नी बृजेश गोयल निवासी कुंजा के रूप में की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments