Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमध्यप्रदेश से मसूरी घूमने आये युवक का सेल्फी लेते वक्त पैर फिसला,...

मध्यप्रदेश से मसूरी घूमने आये युवक का सेल्फी लेते वक्त पैर फिसला, गंभीर घायल


देहरादून। संवाददाता। पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने आए मध्यप्रदेश के युवाओं को आज सेल्फी खींचनी महंगा पड़ गया, बता दें कि मध्यप्रदेश से 8 नौजवानों का ग्रुप देहरादून से किराए की बाइक लेकर मसूरी हाथी पांव घूमने पहुंचे। जहां पर सेल्फी खींचने पर एक लड़का पहाड़ की ऊंची चोटी पे चढ़ने लगा।

इस दौरान युवक का पैर पत्थर से अचानक फिसल गया। जिससें वह गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को खाई से निकाल कर देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल 108 एम्बुलेंस की मदद से पहुंचाया। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहं पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments