Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधक्रिकेट वर्ल्डकप शुरू होने के बाद पकड़ा गया सट्टेबाजी का गिरोह

क्रिकेट वर्ल्डकप शुरू होने के बाद पकड़ा गया सट्टेबाजी का गिरोह


देहरादून। संवाददाता। लंदन में चल रहे क्रिकेट के विश्व कप के मैचों पर सट्टेबाजी करने वाले एक बड़े गिरोह तक एसटीएफ पहुंच गई। गोपनीय सूचना पर एसटीएफ ने बुधवार देर मुनि की रेती क्षेत्र के एक होटल में अचानक छापा मारा। इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

छापे के दौरान होटल में ठहरे हुए तमाम लोगों को बाहर निकाल दिया गयाए जबकि कुछ कमरों में ठहरे युवकों को कमरे में रोक लिया गया। रात तक इस मामले में पुलिस और एसटीएफ की जांच चलती रही। बताया जा रहा है कि सट्टेबाज गिरोह के तार नेशनल व इंटरनेशनल गिरोह से जुड़े होने का शक है।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड एसटीएफ को सूचना मिली कि मुनि की रेती थाना क्षेत्र में विश्व कप में बुधवार को खेले जा रहे पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे मैच के जीत.हार को लेकर बोली लगाई जा रही है। इस पर देर रात एसटीएफ की टीम मुनि की रेती थाने पहुंची।

यहां से मुनि की रेती थाने में आमद दर्ज कराने के बाद एसटीएफ ने तपोवन स्थित एक होटल में छापा मारा। बताया जा रहा है कि यहां सट्टेबाज विश्व कप में होने वाले मैचों को लेकर पिछले कुछ समय से सट्टे का खेल खेल रहे थे।

एसटीएफ की इस कार्रवाई को इतना गोपनीय रखा गया कि स्थानीय पुलिस के अधिकारियों व होटल के स्टाफ को भी होटल से बाहर कर दिया गया। एसटीएफ की टीम ने खुद ही पूरे मामले को अपने हाथ में लिया है। बताया जा रहा है कि सट्टेबाज बड़े स्तर पर सट्टे का खेल खेल रहे हैं। पूरे मामले पर खुद डीआईजी एसटीएफ रिधिम अग्रवाल नजर बनाए हुए थे।

सूत्रों ने बताया कि सट्टेबाज 13 जून को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले भारत के मैच को लेकर भी सट्टा लगा रहे थे। इसके बाद 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर बड़े सट्टे की तैयारी में थे। सट्टेबाजों ने अपना जाल इतना फैला रखा था कि अन्य देशों के मैचों पर भी यह सट्टे का खेल खेल रहे थे।

संबंधित मामले में पुलिस उपाधीक्षक टिहरी डीएस तोमर की ओर से अभियोग दर्ज कराया है। पकड़े गए लोगों में अंकित कुमार पुत्र ऋषि पाल निवासी गणेश चौक गंगोह सहारनपुर और नरेश कुमार पुत्र जय सिंह निवासी टाकान गंगोह सहारनपुर शामिल है। इनके कब्जे से दो मोबाइलए एलसीडीए सेटअप बॉक्सए सट्टा रजिस्टरए दो पैन ड्राइव आदि बरामद किए गए हैं।

मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक गीता गोला को सौंपी गई है। पकड़े गए आरोपी वर्ल्ड कप में भारत के साथ होने वाले मैच को लेकर ऑनलाइन सट्टेबाजी करने का काम कर रहे थे। इनसे बरामद रजिस्टर में दिल्ली एनसीआरए सहारनपुर आदि क्षेत्र के लोगों के नाम और नंबर दर्ज मिले हैं। जिनकी गहनता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments