Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकेंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद उत्तराखंड पहुंचे निशंक, हुआ...

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद उत्तराखंड पहुंचे निशंक, हुआ जोरदार स्वागत


देहरादून। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक आज दोपहर बाद उत्तराखंड पहुंचे। दोपहर बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां से वह सबसे पहले हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना करेंगे। यहां से मायादेवी मंदिर और बाद में दक्ष मंदिर जाएंगे।

एयरपोर्ट पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान, राजपुर रोड विधायक खजान दास, विधायक संजय गुप्ता, विधायक यतीश्वरानन्द , विधायक सुरेश राठौड़, लोकसभा सह प्रभारी करण वोहरा, सांसद प्रतिनिधि मीडिया रविन्द्र बेलवाल, नितिन कोठारी, अंशुमान रतूड़ी , रामलाल कोठारी, अमित, सोनू गोयल, विजय भट्ट, सम्पूर्ण सिंह रावत, सुबोध जयसवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments