Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरहाईकोर्ट बेंच को गढ़वाल मंडल लाये जाने को लेकर वकीलों का आंदोलन

हाईकोर्ट बेंच को गढ़वाल मंडल लाये जाने को लेकर वकीलों का आंदोलन


देहरादून। संवाददाता। हाईकोर्ट की बेंच को गढ़वाल मण्डल में लाये जाने की मांग को लेकर आज अधिवक्ता अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हड़ताल पर रहे और उन्होेने सरकार को एडीएम के माध्यम से ज्ञापन प्र्रेषित किया।

बीते कल दून बार एसोसिएशन सभागार में देहरादून सहित कई बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें अपनी इस मांग के चलते आज हड़ताल करने का फैसला लिया गया था। अधिवक्ताओं की यह हड़ताल देहरादून सहित हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर में भी की गयी। इस सम्बन्ध में आज अधिवक्ताओं ने सरकार को एडीएम रामजी शरण शर्मा के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। अधिवक्ताओ का कहना है कि अगर उनकी मांग पर सरकार ने जल्द कार्यवाही नहीं की तो वह अपना आंदोलन और तेज करने पर बाध्य होगें जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments