Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरटूटना शुरू हुआ सचिन का आसियाना डहेलिया

टूटना शुरू हुआ सचिन का आसियाना डहेलिया

देहरादून। संवाददाता। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर के घनिष्ठ मित्र संजय नारंग के मसूरी स्थित डहेलिया बैंक आवास को तोड़ने का काम शुरू हो चला है। प्रशासन और मसूरी छावनी परिषद की टीम जेसीबी के साथ पहुंची है। जहां पर यह बंगला बना है, पास में सैन्य इलाका है।

छावनी परिषद के अधिकारियों एवं सेना के अधिकारियों के अनुसार इस इलाके में किसी भी प्रकार के निर्माण की इजाजत नहीं दी जा सकती है। आरोप है कि नारंग ने कैंटबोर्ड की अनुमति के बगैर ही निर्माण करा डाला। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने डहेलिया बैंक में कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे।

इसके लिए उद्योगपति नारंग को सोमवार तक की मोहलत दी गई थी। गौरतलब है कि सचिन और उनका परिवार जब भी मसूरी आता है, वह इसी बंगले में ठहरता है। उनका यह पसंदीदा आशियाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments