Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

देहरादून। संवाददाता। सूबें के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर सोमवार को कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को शहीद आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी राज्यवासियों का आह्वान किया कि वह प्रदेश के विकास में अपना हर संभव योगदान दें। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट एवं विधायक हरबंस कपूर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments