Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरअहम फैसलों पर लगी कैबिनेट की मोहर

अहम फैसलों पर लगी कैबिनेट की मोहर


देहरादून। संवाददाता। राज्य में त्रिवेंद्र सरकार की बैठक संपन्न हो गई है. बैठक में 8 प्रस्तावों पर चर्चा की गई जिनमें से सात पर मुहर लगी. बैठक में 24 और 25 जून को विधानसभा के सत्र आयोजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने कैबिनेट में लिए फैसलों की जानकारी दी

कैबिनेट बैठक में लिए गए प्रमुख फैसलों

1 – कैबिनेट ने 24 और 25 जून को विधानसभा के सत्र आयोजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

2 -आबकारी नीति में संशोधन को मंजूरी दी गई. 234 बन्द पड़ी दुकानों पर राजस्व 35 फीसदी घटाया गया. इन दुकानों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से होगा.

3 -शहीद सैनिकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में अब कोस्टगार्ड को भी शामिल किया गया.

4 -राज्य सरकार के अधीन आयोग की परिधि में समूह ग की भर्तियों में अब सैनिक, कर्मचारी आश्रितों की श्रेणी में पत्नियां भी आवेदन कर सकेंगी. कैबिनेट ने इस संबंध में पेश प्रस्ताव को मंजूरी दी. पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी.

5 -कैबिनेट ने राजकीय महाविद्यालयों और अशासकीय महाविद्यालयों में एरियर के भुगतान को लेकर केन्द्र के अंश (65 करोड़) के भुगतान को लेकर स्वीकृति प्रदान की

6 -जॉलीग्रांट से भुइनय मंदिर सड़क का नाम स्वर्गीय मंत्री प्रकाश पंत के नाम रखा जाएगा

7 -उत्तराखण्ड प्रिंट मिडिया नियमावली में संशोधन विज्ञापन समिति में अब चार एसोसिएशन से बाकी चार अब मुख्यमंत्री करेंगे नामित पहले आठ पद पत्रकार संगठनों से होते थे चयनित।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments