Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन


देहरादून। संवाददाता। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के शुभअवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय महासचिव हरीश् रावत ने केक काटा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज का दिन करोड़ो कांग्रेसियों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। जिसें आज राहुल गांधी के जन्मदिन के रूप में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर सभी कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखने को मिला। रावत ने कहा कि आज जनता के लिए संघर्ष करने वाले नेता का जन्मदिन है। इस मौके पर हम सभी उन्हें ढ़ेर सारी बधाई देते हैं। उनके नेतृत्व में ही देश तानाशाही लोगों का मुकाबला करेगा। हम कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उनके साथ खड़े हैं।

हरीश् रावत ने कहा कि पहाड़ को वैडिंग डेस्टिनेशन बनाना जनता के लिए फायदेमंद नहीं है। एक बार जो चार्म चला गया। वह दोबार वापस नहीं आयेगा। ये वीवीआईपी शादी प्रकृति से छेड़छाड़ करने जैसा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments