Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधतेज रफ्तार वाहन से दो लोगों की मौत

तेज रफ्तार वाहन से दो लोगों की मौत


देहरादून। संवाददाता। राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। बीती रात जहंा कार की टक्कर से एक पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं आज सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति मौके पर ही काल के गाल में समा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू की है।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात थाना डालनवाला पुलिस को सूचना मिली कि राजपुर रोड पर कार द्वारा पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी गयी है जिससे वह बुरी तरह घायल है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को अस्पताल पहुंचाया जहंा उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गयी है। मृतक की पहचान आमिर खान निवासी कंडोली राजपुर के रूप में हुई है।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली डोईवाला पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहंा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इकराम निवासी हरिद्वार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक ट्रक ड्राइवर था वह हरिद्वार से सीमेंट लेकर देहरादून आया था जो अपना ट्रक खड़ा कर कच्चे रास्ते पर सो गया था। सुबह पांच बजे उसे किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments