Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनऔली; बारात निकालने से पहले बाबा रामदेव ने मेहमानों को कराया एक...

औली; बारात निकालने से पहले बाबा रामदेव ने मेहमानों को कराया एक घंटे योग


जोशीमठ। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के उद्योगपति अतुल गुप्ता के पुत्र शशांक की आज शादी है। आज बरात निकलने से पहले बाबा रामदेव ने शादी में आए सितारों और मेहमानों को योग कराया।

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के उद्योगपति अतुल गुप्ता के पुत्र शशांक की शादी आज दुबई के कारोबारी विशाल जालान की पुत्री शिवांगी के साथ हो रही है। इस मौके पर औली में मेहमान और सितारें जुटे हुए हैं।

शादी की रस्में आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थीं। जिससे पहले योग गुरु बाबा रामदेव ने बरातियों और मेहमानों को एक घंटे योग भी कराया।

सुबह सात बजे से एक घंटे तक योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद सरस्वती महाराज के साथ मेहमानों और बरातियों ने योग भी किया। इस दौरान अभिनेता करनवीर भी योग करते नजर आए।

छोटे भाई अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी भी उसी मंडप में होगी, जहां सूर्यकांत की शादी हुई थी । मंडप को नए तौर पर सजाया गया है। बताया गया कि रोजाना नए फूलों से समारोह स्थल को सजाया जा रहा है।

वहीं आज योग गुरु बाबा रामदेव ने औली में ही आईटीबीपी के जवानों के साथ योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए योग करना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments