Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, चार महिला व तीन पुरूष...

पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, चार महिला व तीन पुरूष गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। थाना पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने ब्रहमपुरी क्षेत्र के एक मकान में मुखबिर की सूचना पर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामलें में पुलिस ने चार महिलाओं समेत तीन पुरूषों को गिरफ्तार किया है। जिसमें गिरोह की मुख्य आरोपी महिला और उसका बेटा भी शामिल है। जबकी दो अन्य ग्राहक बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिली की ब्रहमपुरी क्षेत्र के एक मकान में काफी समय से देह व्यपार का धड़ल्ले से काम चल रहा है। मामलें को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम के साथ दबिश दी, तो पता चला कुछ महिलाएं और पुरूषों की रूपयों के लेने-देन को लेकर बात हो रही है,

 

अचानक दूसरे कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो महिला और पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए, पुलिस ने फौरन उन्हें रंगें हाथ गिरफ्तार कर लिया, मौके से कई अश्लील चीजें भी बरामद की गई हैं।

 

रैकेट चलाने वाली मुख्य आरोपी सलीना का पुत्र नितिन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ग्राहकों को फोन पर तैयार किया जाता था, सौदा तय होने से पहले युवतियों की उन्हंे तस्वीर वट्सऐप पर भेजी जाती थी।

 

पसंद आने पर सौदा पक्का कर लिया जाता था, कई बार डिमांड पर युवतियों को होटलों में भेजे जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी व उसके पुत्र सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

वहीं पकड़ी गई युवतिया मेरठ व मुज्जफ्फरनगर की है जिनकी उम्र 30 से 35 वर्ष की बताई जा रही है। पुलिस ने अरोपी महिला और उसके पुत्र के खिलाफ देह व्यपार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments