Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधप्रेमनगर में हुई लूट मामलें में पुलिस खुलासे के करीब

प्रेमनगर में हुई लूट मामलें में पुलिस खुलासे के करीब


देहरादून। संवाददाता। सोमवार रात प्रेमनगर में हुई लूट व गोलीकांड में पुलिस बदमाशों के काफी करीब पहुंच चुकी है। बदमाश पश्चिमी यूपी के बताये जा रहे है जिनके रहने के ठिकाने भी पुलिस की निगाह में आ चुके है। पुलिस जल्द ही इस लूट व गोलीकाड का खुलासा कर सकती है।

विदित हो कि सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने प्रेमनगर क्षेत्र में पेट्रोल पम्प स्वामी को गोली मारकर लाखों की रकम लूट ली थी। इस लूट व गोलीकाड से गुस्साये पेेट्रोल पम्प व्यवसाइयों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर कहा था कि अगर इस मामले का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो पूरे राज्य के पेट्रोल डीजल व्यवसायी हड़ताल पर चले जायेगेे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने लूट के आरोपियों की तलाश में जगह जगह छापेमारी शुरू की। सूंत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को बदमाशों के रहने का ठिकाना भी मिल चुका है।

जहंा से पुलिस को पता चला है कि बदमाश पश्चिमी यूपी के एक जनपद के रहने वाले है। सूत्रों का यह भी कहना है कि बदमाशों द्वारा इस लूूटकांड में इस्तेमाल की गयी बाइक भी पुलिस के हाथ लग चुकी है और अब पुलिस बदमाशों की तलाश में पश्चिमी यूपी के एक जनपद में छापेमारी कर रही है और पुलिस जल्द ही इस लूट व गोलीकांड में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी कर इसका खुलासा कर देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments