Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधराज्य की कानून व्यवस्था ठप, बढ़ रहा अपराध - रघुनाथ नेगी

राज्य की कानून व्यवस्था ठप, बढ़ रहा अपराध – रघुनाथ नेगी


देहरादून। संवाददाता। प्रदेश में जंगल राज कायम है, सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आये दिन होने वाली लूट, डकैती, चोरी व बलात्कार के मामलों ने गृह विभाग की पोल खोलकर रख दी है। सरकार हर मोर्च पर नाकाम है। कानून व्यवस्था ठप दिख रही है।

मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सूबे में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कहा कि सरकार के मुखिया की अनुभव हीनता व अधिकारियों पर ढीली पकड़ के कारण आज प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। कहा कि आए दिन प्रदेश में हो रही लूट, डकैती, चोरियां व बलात्कार की घटनाओं ने गृह विभाग की पोल खोल कर रख दी है प्रदेश में गृह विभाग के मुखिया के नकारे पन से प्रदेश में माफिया राज कायम हो गया है।

नेगी ने कहा कि इससे बड़ी विफलता और क्या होगी कि लेखपालों की हड़ताल महीनों बाद समाप्त होना, 108 सेवा के कर्मचारियों का सरकार पर हल्ला, लेकिन कोई समाधान नहीं कर पाना तथा अन्य कई मामलों में सरकार की विफलता अपने आप में गंभीर मामला है। मोर्चा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की अगर यह सरकार प्रदेश को नहीं संभाल पा रही हैं तथा जनता की हिफाजत नहीं कर पा रहे हैं तो तत्काल इस्तीफा दें। पत्रकार वार्ता में विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, ओ.पी. राणा. भीम सिंह बिष्ट, सुशील भारद्वाज आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments