Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधट्रेन की पटरी पर कटकर युवक ने दी जान

ट्रेन की पटरी पर कटकर युवक ने दी जान


देहरादून। संवाददाता। शहर के जोगीवाला बद्रीपुर रेलवे फाटक के पास बुधवार दोपहर एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त विशाल मनवाल (30) पुत्र सुरेंद्र सिंह मनवाल निवासी नेहरू कॉलोनी निकट राहुल डेयरी देहरादून के रूप में हुई है। विशाल मनवाल मूल रूप से थानों बड़ासी थाना डोईवाला का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विशाल मनवाल मार्केटिंग का काम करता था। उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक मोबाइल फोन मिला है। परिजनों ने बताया कि मनवाल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिस कारण वह कई दिनों से डिप्रेशन में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments