Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरहनुमंत सेवा समिति के पदाधिकारी अमरनाथ यात्रा पर रवाना

हनुमंत सेवा समिति के पदाधिकारी अमरनाथ यात्रा पर रवाना


देहरादून। संवाददाता। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज हनुमंत सेवा समिति घंटाघर के पदाधिकारियों को अमरनाथ यात्रा के लिये किया रवाना। यात्रा में शामिल लोगों ने टपकेश्वर महादेव के दर्शन किये जिन्हे महंत भरत गिरि व बजरंग दल विभाग संयोजक विकास वर्मा के द्वारा पटके, चुनरी से सम्मानित कर भगवा ध्वज देकर प्रस्थान कराया गया।
देहरादून से चले इस जत्थे की अगुवाई हनुमंत सेवा समिति अध्यक्ष संदीप वाधवा द्वारा की जा रही है। हर वर्ष इस पवित्र यात्रा मे भागीदारी लेने वाले समिति कार्यकर्ता अत्यन्त उत्साहित थे।

इस अवसर पर विकास वर्मा ने कहा की दिनांक 4 जुलाई को अमरनाथ के जत्थे की यात्रा मे यह दून यात्री विलय होगे और अमरनाथ पहुँचेंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष यात्रा मे उत्साह बढ़ता जा रहा है वह बोले यह उस आतंकवाद पर करारा तमाचा है जो सदैव से अमरनाथ श्रद्धालुओ मे अपनी दहशत गर्र्दा का खौफ दिखाते रहे है। और यात्रा को प्रभावित करने के प्रयास मे अपनी सभी बर्बरताओ को पार करते है परन्तु उनकी यह चाले श्रद्धालुओ की भक्ति और भारतीय सेना के पराक्रम के आगे पूर्णतया बेबस नजर आती है! मंहत भरत गिरी ने मंत्रोंचारण, जयघोष लगवा व नारियल फोडकर जत्थेदारो की सफल यात्रा के लिये पूजा कर की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments