Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपूर्व विधायक कौलदास के निधन पर प्रीतम सिंह ने शोक जताया

पूर्व विधायक कौलदास के निधन पर प्रीतम सिंह ने शोक जताया


देहरादून। संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौलदास के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में पूर्व विधायक कौलदास के निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूणतय क्षति बताते हुए कहा कि पूर्व विधायक स्व. कौलदास कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता थे। क्षेतर््ीय विधायक रहते हुए उनके द्वारा कराये गये विकास कार्यों तथा अपनी सादगी के लिए वे सदैव याद किये जाते रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शंन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

पूर्व विधायक कौलदास के निधन पर कांग्रेस भवन में एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, डॉ. आर.पी. रतूड़ी, पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments