Sunday, March 8, 2026
Homeअपराध11 किलो डोडा के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार

11 किलो डोडा के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। नशे के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के तहत एसटीएफ यूनिट पंतनगर को खासी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ द्वारा एक नशा तस्कर को दबोच कर उससे भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात एसटीएफ युनिट पंतनगर कुमांऊ मण्डल को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक नशा तस्कर भारी मात्रा में नशे की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ कर्मियों द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया गया। चैकिंग के दौरान बरेली रोड पर एक होटल के समीप उन्हे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया।

जब उसे रूकने का इशारा किया गया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेरकर दबोचा गया। उसके पास मिले बोरे की जब तलाशी ली तो उसमें से 11 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस पर एसटीएफ उसे थाना पुलभट्टा ले आयी। जहंा पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुन निवासी बदांयू बताया। आरोपी को सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments