Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदेश को आर्थिक तौर पर मजबूत करने वाला बजट हुआ पेश- मुख्यमंत्री...

देश को आर्थिक तौर पर मजबूत करने वाला बजट हुआ पेश- मुख्यमंत्री टीएसआर


देहरादून। संवाददाता। केंद्र सरकार का बजट बहुत सराहनीय है। जो पूरी तरह से संतुलित है। समावेशी बजट में सबके बारे में विचार किया गया है। मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बजट के माध्यम से स्वयं सहायता समूह और छोटे व्यापारियों को मजबूत किया जायेगा।

देश की अर्थव्यवस्था को कैसे मजबूत किया जाये। इसके लिए लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था पर केंद्रित है। साथ ही हर घर को नल देने की बात पर फोकस हुआ है। जैसे सभी को शौचालय दिए गए हैं। इसी तर्ज पर इस बजट में देश को उन्नति की ओर ले जाने का संकल्प दिख रहा है। पांच सालों में बुनियादी सुविधाओं के लिए सौ लाख करोड़ रूपया खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएम ने बताया कि छोटे दुकानदारों के लिए कर्मयोगी मानधन योजना के तहत पेंशन व्यवस्था की गई है। राजकोषीय घाटे को कैसे कम किया जाये उसे 3.3 तक लाने का लक्ष्य लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments