Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनभाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, 20 करोड़ का लक्ष्य छूने का लक्ष्य

भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, 20 करोड़ का लक्ष्य छूने का लक्ष्य


देहरादून। संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी आज से एक बार फिर से देश भर में सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है, बीजेपी का लक्ष्य पूरे देश में पार्टी के सदस्यों की संख्या को 11 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ करने का है। इस क्रम में आज राजधानी देहरादून में भी सदस्यता अभियान चलाया गया।

बीजेपी इस सदस्यता अभियान के जरिए अपने सदस्यों की संख्या में 9 करोड़ का इजाफा करना चाहती है, आज बीजेपी की मातृसंस्था जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है, बीजेपी द्वारा इस मौके पर पूरे देश में मेगा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी। इस क्रम में आज राजधानी दून के एक स्थानीय होटल में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की मौजूदगी में चलाये गये इस सदस्यता अभियान में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लोगों की इस सदस्यता अभियान में भारी मौजूदगी को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि लोगों को अब देश व राज्य का विकास चाहिए और इसलिए वह भाजपा को मजबूत बनाना चाहते है। उन्होने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाकर कर पार्टी के सदस्यों की संख्या 11 करोड़ से आगे ले जाकर 20 करोड़ करना है। इस मौके पर टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर सहित कई नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments