Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरआखिर जाम के झाम से दून को कब मिलेगी निजात

आखिर जाम के झाम से दून को कब मिलेगी निजात


देहरादून। संवाददाता। पर्यटकों से लेकर आम आदमी को भी बेहाल कर रहे जाम ने आज सप्ताह के पहले दिन ही एक बार फिर अपनी मौजूदगी दिखाते हुए लोगों को बदहाल कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में लगे इस जाम ने उमस भरे इस मौसम में लोगों के पसीने छुड़ा दिये। हालात यह रहे कि चंद दूरी का सफर तय करने में भी लोगों को घंटो परेशान होना पड़ा।

सप्ताह के शुरूआती दिन होने की वजह से आज सड़कों पर यातायात का दबाव अन्य दिनों की अपेक्षाकृत कुछ अधिक रहा। सुबह 12 बजे तक यातायात अपने ढंग से सुचारू देखा गया। लेकिन 12 बजे बाद जाम लगना शुरू हुआ तो वह हर रोड पर नजर आने लगा। इससे वाहनों की रफ्तार थम गयी। वाहनों के रेंगकर चलने से पैदल यात्री भी परेशान दिखे। इस दौरान सड़कों के किनारों पर लगे बेतरतीब वाहनों ने इस जाम की समस्या में और इजाफा कर दिया। स्थिति इतनी गम्भीर रही कि राजपुर रोड जैसे खुले मार्ग पर भी लोग जाम में फंसे रहे।

बता दें कि इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद राजधानी दून के सभी स्कूल खुल चुके है। जबकि चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। वहीं भारी गर्मी की वजह से मसूरी जाने वाले पर्यटकों की संख्या भी दून में जाम का एक मुख्य कारण बन रही है। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को अधिक यातायात होना भी जाम लगने की एक वजह माना जा सकता है। देखना होगा कि राजधानी दून की मित्र पुलिस अब यातायात सुधार के नाम पर और कितने प्रयोग करके दून की जनता को जाम के झाम से मुक्त करा सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments