Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनअधिनिस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा अब पांच नवंबर को

अधिनिस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा अब पांच नवंबर को

देहरादून। संवाददाता। त्रिवेंद्र सरकार युवओं के लिए रोजगार के रास्ते खोलती दिख रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 और 29 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाओं की तिथि को बदल दिया गया है।

बता दे कि 15 अक्टूबर को प्रस्तावित कंप्यूटर प्रोग्रामर और 29 अक्टूबर को होने वाली अवर अभियंता पद की परीक्षा 5 नवंबर को होने जा रही है। इसके अलावा पूर्व में प्रस्तावित उद्यान पर्यवेक्षक और वाहन चालक पद की परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएंगी। शेष पदों पर परीक्षा तिथि का कार्यक्रम जस का तस ही रहेगा।

 

ं आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 12 नवंबर को प्रस्तावित तकनीशियन ग्रेड-2 पद की परीक्षा 12 नवंबर को होगी। शीघ्र ही सभी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापक, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व वैयक्तिक सहायक पदों के लिए होने वाली परीक्ष तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments