Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरगुजरात के श्रद्धालू की संदिग्ध परस्थिति में मौत

गुजरात के श्रद्धालू की संदिग्ध परस्थिति में मौत

ऋषिकेश। संवाददाता। ऋषिकेश घूमने के लिए आए एक बुजुर्ग यात्री संदिग्घ परस्थितियों में मौत हो गई है।  जो अहमदाबाद गुजरात से स्वर्गाश्रम स्थित वानप्रस्थ आश्रम में भागवत कथा में शामिल होने आए थे।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटेल नरसी बाई (77 वर्ष) पुत्र बाई भाई लाल पटेल निवासी 07 भाग्योदय राव बेंगलुरु घाट लोदिया अहमदाबाद अपने सात साथियों के साथ बुधवार को वानप्रस्थ आश्रम में  भागवत कथा में भगीदारी देने आए थे।

 

वह अचानक सुबह वह कथा पंडाल के पास जमीन पर गिरे मिले। उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अभी तक उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments