Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकुंवर प्रणव अनिश्चितकाल के लिए भाजपा से निलंबित, नोटिस जारी कर 10...

कुंवर प्रणव अनिश्चितकाल के लिए भाजपा से निलंबित, नोटिस जारी कर 10 दिन में मांगा जवाब


देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को अनिश्चितकाल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्यों न उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। उनसे 10 दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। अब वो अनिश्चितकाल के लिए भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

बता दें कि विवादित बयानबाजी के चलते ही चैंपियन पहले से ही पार्टी से तीन माह के लिए निलंबित चल रहे हैं। अब हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में वो हथियारों के साथ डांस करते और उत्तराखंड के बारे में अपशब्द कहते दिख रहे हैं। जिसके बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश नेतृत्व ने उनपर ये कार्यवाही की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments