Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरचैंपियन के विवादित बयान पर भड़के आंदोलनकारी, गिरफ्तारी की मांग

चैंपियन के विवादित बयान पर भड़के आंदोलनकारी, गिरफ्तारी की मांग


देहरादून। संवाददाता। विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन द्वारा राज्य के खिलाफ बोले गये अश्लील शब्दो व अमर्यादित भाषा उपयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उचित कार्यवाही की मांग को लेकर आज उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने एसडीएम के मार्फत जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि राज्य का आम जनमानस उत्तराखण्ड का नाम बड़े आदर के साथ सम्बोधित करता है। यहां की संस्कृति की मिशाल देश विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुकी है। यहां के चारों धाम देश विदेश में प्रसिद्ध है। ऐसे में राज्य के लिए अश्लील भाषा का उपयोग करते हुए विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन का वीडियों वायरल होने से सभी राज्य आंदोलनकारियों व आम जनमानस में रोष व्याप्त है ऐसी उम्मीद किसी विधायक व आम नागरिक से नहीं की जा सकती।

विधायक का उक्त कृत्य देश द्रोह की हदें पार करता है। विधायक ने वीडियों में राज्य के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया है उससे समाज में हिंसा व असंतोष फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होने मांग की है कि प्रशासन इस पर संज्ञान ले और विधायक के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करे। अन्यथा आंदोलनकारी बड़े आंदोलन पर विवश होगें। ज्ञापन देने वालों में रविन्द्र जुगरान, पृथ्वी सिंह नेगी, जगमोहन नेगी, ओमी उनियाल, रामलाल खण्डूरी सहित कई लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments